{"_id":"58bee1494f1c1bd71adc57e1","slug":"one-arrested-including-three-and-a-half-kilos-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन किलो चरस सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन किलो चरस सहित एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
चरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने साढ़े तीन किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस लेकर खटीमा जा रहा था।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्रकाश राम (32) पुत्र प्रेम राम निवासी करौटी पाटी के बैग में से पुलिस ने साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह चरस को खटीमा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार के अलावा एसआई राजेश पांडेय, मनोज कुमार, स्मृति रावत और कांस्टेबल भूपाल चंद और रूप बसंत शामिल थे। बताते चलें कि एक दिन पूर्व टनकपुर पुलिस ने भी डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया था।
एसपी रामचंद्र राजगुुरु ने चरस पकड़ने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।