फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One accused in the case of rape of a minor is out of police custody.

Champawat News: नाबालिग से दरिंदगी प्रकरण का एक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Tue, 19 May 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 19 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
One accused in the case of rape of a minor is out of police custody.
चंपावत। सल्ली गांव में नाबालिग से कथित दरिंदगी के मामले में आरोपी राहुल रावत अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बीते छह मई को सल्ली गांव में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था। नाबालिग के पिता की तहरीर पर तब पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की घटना को फर्जी और बदले की भावना से रची साजिश बताया। साजिश के तहत फंसे विनोद सिंह रावत के पिता ने कोतवाली में साजिशकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने षड्यंत्र रचकर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के आरोप में सल्ली निवासी कमल रावत, कनलगांव निवासी उसकी महिला मित्र अर्जिता राय और बनबसा निवासी कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने कमल रावत और अर्जिता राय को जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने नामजद तीसरे आरोपी आनंद सिंह माहरा और गुरखोली मंच चंपावत निवासी बबलू राम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के मुताबिक साक्ष्य संकलन के दौरान ग्राम सल्ली निवासी राहुल रावत का नाम भी आया सामने आया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

साक्ष्य संकलन के दौरान राहुल रावत के भी साजिश में शामिल होना प्रकाश में आया है। फिलहाल वह फरार है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed