फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   On the second day, a fire in the trunking ground

दूसरे दिन भी सुलगती रही ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग

Wed, 21 Mar 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 21 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
On the second day, a fire in the trunking ground
चंपावत सर्किट हाउस के पास कूड़े के ढेर से उठता धुंआ। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग दूसरे दिन भी सुलगती रही। कूड़े से उठ रहे धुएं के गुबार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने शीघ्र आग को बुझाने की मांग की है।
विज्ञापन


ललुवापानी रोड में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में पालिका कूड़ा फेंकती है। इस कूड़ाघर में मंगलवार को किसी ने आग लगा दी। कूड़े में आग लगने से पैदल आवाजाही करने वाले और सुबह की सैर पर जाने वालों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े से उठ रहा धुएं का गुबार अब नजदीकी गांव रोपा और सेलाखोला तक पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण अमर सिंह, विनोद अधिकारी, कैलाश सिंह अधिकारी, प्रहलाद राम, राजूराम, अशोक कुमार, बबलू जोशी आदि ग्रामीणों का कहना है कि धुएं से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने शीघ्र कूड़े में लगी आग को बुझाने की मांग की है। उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि कूड़े में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार तक कूड़े में लगी आग को बुझाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed