फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   On the last day of the Goluji Festival, traders remained heavy

गोलज्यू महोत्सव का अंतिम दिन व्यापारियों पर रहा भारी

Tue, 23 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,चंपावत Updated Tue, 23 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से आयोजित किए गए गोलज्यू महोत्सव का व्यापार मेला अंतिम दिन बाहर क्षेत्र से आए व्यापारियों पर भारी पड़ा। रविवार को व्यापार मेले के आखिरी दिन गोरलचौड़ मैदान में लगी दुकानें नहीं हटाने पर पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजते हुए व्यापारियों को जबरन मेला स्थल से हटा दिया। इस दौरान व्यापारियों का सामान टूट गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। 

मुख्यालय में गोरलचौड़ मैदान में पांच दिनी गोलज्यू महोत्सव के दौरान दस दिनी व्यापार मेला और हथकरघा प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया था। व्यापार मेले के लिए व्यापारियों को पांच दिन अतिरिक्त दिए गए थे। इस बीच लगातार हो रही बारिश से मेला प्रभावित रहा। मेले की अवधि शनिवार को खत्म हो गई थी, लेकिन रविवार होने के कारण व्यापारियों ने सुबह से ही दुकानें खोल ली। छुट्टी का दिन होने से मेले में भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान आ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से दुकानें हटाने को कहा, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से दुकानदारों ने दुकानें बंद नहीं की, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। रुद्रपुर से आए चूड़ी व्यापारी शौकत अली ने बताया कि मेला कमेटी की ओर से दुकान बंद करने को नहीं कहा गया था, लेकिन शाम को पुलिस ने दुकान बंद करने को कहा। कहा कि उस वक्त दुकान में भीड़ ज्यादा थी, जिससे वह सामान नहीं समेट सके। इतने में पुलिस कर्मियों ने लाठियों से पिटाई शुरू कर दी और चूड़ियां तोड़ डाली। अन्य दुकानदार रहमत, शालालुद्दीन, इरशाद ने भी व्यापारियों को खदेड़ने की कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि मेला कमेटी की ओर से दस दिनों के बीच उन्हें किसी प्रकार की सुविधाएं तो नहीं दी गई। अलबत्ता मेले की समाप्ति पर उन्हें लाठियों से पिटवाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed