फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   on strike

हड़ताल पर डटे रहे राजकीय शिक्षक

Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

राजकीय शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों में धरना दिया। राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है।

विज्ञापन


विण बीआरसी में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी ने राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल का समर्थन किया। मूनाकोट में भाकपा माले के गोविंद कफलिया ने शिक्षकों की हड़ताल को समर्थन दिया। शिक्षक आनंद सिंह रावत, श्याम सुंदर सिंह, देवेंद्र सिंह मेहता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं धरने पर बैठे। गणाईगंगोली में शिक्षक नरेंद्र बनकोटी, मोहन सिंह बोरा, राजेश बनकोटी, तारा दत्त मिश्रा आदि ने धरना दिया। गंगोलीहाट में कंचन जोशी के नेतृत्व में भगवान, महेश चंद्र, सुनील वर्मा, त्रिभुवन वर्मा आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन


कनालीछीना के सीआरसी देवल में राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में साधो सिंह कार्की, रोशन डिमरी, गोविंद चौहान, संत लाल, नीरज अग्रवाल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत में भी शिक्षकों की हड़ताल जारी रही। शनिवार को बीईओ कार्यालय परिसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशनाथ, मंत्री अनिल कुमार, मुकेश वर्मा, जीबी पंत, हीराबल्लभ पांडेय आदि ने विभिन्न मांगों को धरना दिया। लोहाघाट में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अधिकारी की अध्यक्षता और मंत्री विजय जोशी के नेतृत्व में जारी आंदोलन को मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष प्रकाश ने समर्थन दिया। धरने पर रबीश पचौली, कीर्ति गहतोड़ी, शिवराज तड़ागी, राजेंद्र टम्टा, ईश्वरी राम आदि बैठे। बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष बीके सिंह की अध्यक्षता और प्रकाश उपाध्याय के संचालन में हुए धरना-प्रदर्शन में जगदीश अधिकारी, नरेश राय, अशोक वर्मा, जेसी जोशी, प्रेमलता मौर्य शामिल रहे। पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश जोशी, पद्माकर मिश्र, प्रदीप जोशी, मदन बिष्ट, रविशंकर ने विचार रखे।


टनकपुर में आंदोलित राजकीय शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की सद्बुुद्धि के लिए हवन कर प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे आंदोलन के तहत शिक्षक नेता अंबा दत्त पंत की अध्यक्षता में जीआईसी में हवन हुआ। वेद प्रकाश पंत के संचालन में हुए हवन कार्यक्रम में पीसी तिवारी, ललित भट्ट, करम सिंह खाती, गुणानंद पंत, शेर सिंह राजपूत आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed