{"_id":"5eca2fea8ebc3e904204595b","slug":"on-monday-liquor-shopes-will-lockdown14","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिनों में दूसरी बार बंद होगी शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। लॉकडाउन के चलते 3 मई से खुली चंपावत जिले की शराब की दुकानें पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। सोमवार से इन दुकानों में फिर से ताले लग जाएंगे। शराब कारोबारी 11 दिन में दूसरी बार दुकानों को बंद करने पर मजबूर हो रहे हैं। शराब पर लगाए गए कोविड-19 टैक्स के विरोध में ठेकेदार फिर से हड़ताल पर हैं। दुकानें बंद होने की भनक लगने पर रविवार को शराब खरीदने वालों की भीड़ बढ़ गई। शराब कारोबारी प्रकाश सिंह अधिकारी सहित तमाम कारोबारियों का कहना है कि 23 मार्च से 3 मई (42 दिन) तक जारी लॉकडाउन ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। 4 मई से दुकानें खुली, तो प्रदेश सरकार ने शराब पर कोविड-19 टैक्स लगाकर मोटा राजस्व वसूलना शुरू कर दिया। बताया गया कि ये टैक्स प्रति बोतल पर 20 रुपये से 300 रुपये तक है। इसके लगने से न केवल शराब के दाम आसमान छूएंगे, बल्कि अनुज्ञापियों को भी भारी नुकसान होगा। बंद समयावधि का अधिभार वापस लेने और इस टैक्स को हटाने को लेकर चंपावत जिले में 15 मई को भी एक दिन दुकान बंद रही थी। ठेकेदारों का कहना है कि तब आबकारी आयुक्त ने कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से मसले के निस्तारण के लिए 24 मई तक का वक्त मांगा था। अधिभार का मसला तो निपट गया, लेकिन कोविड टैक्स पर बात नहीं बनी। इसके चलते अब शराब कारोबारी सोमवार से फिर से दुकानों को बंद कर रहे हैं। चंपावत जिले की सभी 15 दुकानें बंद होने से सोमवार से शराब खरीदने वालों को परेशान होना पड़ेगा। इधर जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय का कहना है कि अनुज्ञापियों से दुकानों को बंद न करने की अपील की गई, मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।