फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   On Janmashtami

देर रात तक मची श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Thu, 25 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 25 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
On Janmashtami
जन्माष्टमी पर सजी झांकी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/टनकपुर/बनबसा। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल और विशिष्ट अतिथि प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। किशन महिपाल साथी चमोली की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रानीखेत राम डोला के साथ कृष्ण का वंदन किया गया। घुघुती न बासा, कैले बजा मुरुली गीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन


पवनदीप डांस एंड म्यूजिक एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय और पुलिस लाइन के बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लाइन मेजर दामोदर कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसौ, एसी भूपेश नौटियाल, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या बीनू जैन, सीओ वीके आचार्य, राजन लाल रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल आदि मौजूद थे। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

टनकपुर में होली समिति ने छीनीगोठ में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रदर्शन कर बच्चों ने श्रीकृष्ण राधा की झांकियां प्रस्तुत की। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने किया। विशिष्ट अतिथि केसी पुनेठा, शिवराज सिंह कठायत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद के अलावा दीपक जुकरिया, जगदीश परगांई आदि मौजूद थे। टनकपुर नगर में राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराधाकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी ने नगर में राधा कृष्ण की भव्य झांकियां निकाली। इस मौके पर मनोज गुप्ता, पंकज सक्सेना, जमुना प्रसाद, भूरे लाल, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद थे। बनबसा में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुछ लोगों ने बुधवार को जन्माष्टमी पर्व मनाकर उपवास रखा। अंबेडकर ग्राम फागपुर, सैनिक छावनी, शिवपुरी कालोनी फागपुर, प्राचीन हनुमान मंदिर बनबसा, पूर्णागिरि मंदिर बनबसा के अलावा गांव-घरों के मंदिरों और भूमिया मंदिरों में सजावट कर पूजा अर्चना की गई।

चंपावत। ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन बेलटाक के श्याम राम मंदिर से ढकना स्थित भगवती मंदिर तक डोला यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री बीना महराना और पूर्व विधायक केसी पुनेठा, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण पांडेय ने महोत्सव को लोक संस्कृति एवं परंपराओं का संवाहक बताया। इस मौके पर हुई क्रास कंट्री, ऐंपण, मेहंदी, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, प्रधान विनोद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, शंकर दत्त पांडेय, गुलाब सिंह आदि ने सहयोग दिया।

लोहाघाट (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई। लोग राधा कृष्ण का जै जैकार करते हुए नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की जै कन्हैया लाल की, राधे राधे राधे राधे आदि भजनों का गायन कर चल रहे थे। बुधवार रात भर एकता चौक पर भजन कीर्तन किए गए।

आयोजन में प्रकाश लाल वर्मा, किरन वर्मा, प्रकाश जोशी, हिमांशु राय, आशु वर्मा, महेश लाल वर्मा ने सहयोग किया। शीतला माता मंदिर से लेकर शिवालय मंदिर तक बड़ी संख्या में बाहर से आए व्यापारियों ने दुकानें लगाई थी। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी दलबल के साथ तैनात रहे।

उधर, रेगडू के छंदा गांव में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूर्व प्रमुख खीमा मेहता, राजेंद्र मेहता, ग्राम प्रधान प्रकाश मेहता, चंचल सिंह मेहता, महेश मेहता आदि ने रातभर भजन कीर्तन आयोजित किए। महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी आदि का भी गायन किया। पुलहिंडोला में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक झांकी निकाली गई। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में भी श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई।


लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में राधे-कृष्ण कमेटी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य झांकी निकाली। कमेटी अध्यक्ष कमल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में झांकी रामलीला मैदान से घटकू मंदिर से होते हुए पूरे बाराकोट बाजार की परिक्रमा करने के बाद रामलीला मैदान पहुंची। बच्चों और महिलाओं ने गीत और भजन गाए। आयोजन में योगेश जोशी, सुनील वर्मा, नीलकमल वर्मा, भुवन चौधरी, शुभम नाथ आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed