फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officials please see below the road ...

अधिकारीगण कृपया सड़क के नीचे देखें...

Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Officials please see below the road ...
चंपावत छतार में अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने को लगा पंपलेट। - फोटो : अमर उजाला
 वीआईपी रोड के ये हाल। अधिकारीगण कृपया रोड के नीचे देखें। यह स्लोगन लिखे पर्चा छतार के कुछ लोगों ने कलक्ट्रेट मार्ग में नदी की तरफ फेंके गए कूड़े को लेकर चस्पा किया। अधिकारियों का ध्यान गंदगी की तरफ दिलाने की उनकी यह मुहिम भी कारगर नहीं हो पा रही है। इस पर्चे को लगे एक पखवाड़ा बीत गया है। अभी तक रोज इस सड़क से गुजरने वाले अधिकारियों की नजर पर्चे पर नहीं पड़ सकी है। न ही यहां से कूड़ा साफ हो पाया है। 
विज्ञापन



देशभर में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है। लेकिन कलक्ट्रेट रोड में नदी की तरफ फेंका कूड़ा सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए पर्चा भी लगाया है। अभी तक किसी भी अधिकारी की नजर कूड़े और वहां पर लगे पर्चे पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन



छतार निवासी चंद्रकिशोर बोहरा ने बताया कि कलक्ट्रेट मार्ग में एक माह से अधिक समय से कूड़ा पड़ा हुआ है। पालिका की उदासीनता के चलते इलाके के कुछ लोगों ने इस जगह पर पड़े कूड़े के निस्तारण के लिए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यहां पर पर्चा लगाया। इस पर्चे को लगे भी एक पखवाड़ा बीत गया। लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस पर्चे पर नहीं पड़ सकी है। निस्तारण नहीं होने से यहां कूड़े का ढेर बढ़ रहा है। वैसे इस सड़क से डीएम, एसपी, सीडीओ सहित तमाम आला अधिकारी गुजरते हैं। इधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों को भेज इस स्थान को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed