फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Official candidates of BJP filed their nominations

Champawat News: भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Fri, 04 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 04 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Official candidates of BJP filed their nominations
चंपावत के जिला पंचायत में नामांकन के लिए दल बल के साथ पहुंचे भाजपा के अ​धिकृत प्रत्याशी। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में भाजपा ने दल बल के साथ अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन कराया। नामांकन के दौरान भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश स्तरीय नेता और दायित्वधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 15 सीटों के लिए 42 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

पाटन पाटनी क्षेत्र से सुनीता जोशी, खरही से संगीता बोरा, जनकांडे से सुरेंद्र बोहरा, घांव से मनीषा कालाकोटी, भजनपुर से सरस्वती चंद, टनकपुर से पुष्पा विश्वकर्मा और भंडारबोरा (तामली ) से शैलेश जोशी ने नामांकन कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी की जीत के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेहनत से प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी आनंद अधिकारी ने गरसाड़ी, प्रकाश सिंह मेहता ने फरतोला, राइकोट कुंवर से अनीता प्रथोली ने तीन जुलाई को नामांकन कराया था। दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पांच जुलाई नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरेंगे।

इस दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष चंपावत प्रेमा पांडे, लोहाघाट गोविंद वर्मा, शंकर पांडे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मोहित पाठक, सचिन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed