फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Objective to set up development authority: planned development: Kaushik

विकास प्राधिकरण गठित करने का उद्देश्य सुनियोजित विकास: कौशिक

Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Objective to set up development authority: planned development: Kaushik
चंपावत में अधिकारियों को निर्देश देते शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि जिला विकास प्राधिकरण गठित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सुव्यवस्थित व सुनियोजित तरीके से विकास करना है।  बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में जिला विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक लेते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास तथा आम नागरिकों के हितों का ध्यान रखते हुए प्राधिकरण का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को जो भी राजस्व प्राप्त होगा उसका उपयोग संबंधित क्षेत्रों के विकास में व्यय किया जाएगा। उन्होंने एडीएम और एसडीएम को जिला विकास प्राधिकरण की गाइड लाइन के बारे में लोगों को अवगत कराने तथा नक्शे स्वीकृत कराने, भवन योजना आदि कार्यों से होने वाले लाभों के बारे में जनता को जागरूक करने,जमीनी स्तर पर आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों को लिखित रूप में शासन को उपलब्ध कराने को कहा जिससे समय से उनका निदान किया जा सके।
विज्ञापन



 एडीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय की स्थापना के साथ प्राधिकरण का खाता खोल दिया गया है। भवन निर्माण अनुज्ञा संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान है और वर्तमान में 122 ग्राम पंचायतें प्राधिकरण में हैं। बैठक में विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, डीएम डॉ.अहमद इकबाल, सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, आरसी गौतम, ईओ अभिनव कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली पदों को आउटसोर्स से भर्ती करें
चंपावत। शहरी विकास मंत्री ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को कूड़े से खाद तैयार करने के लिए मशीनों की खरीद का प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी नाली, सड़क, खड़ंजे से ऊपर उठ कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ करें तथा सफाई व्यवस्था के लिए वाहनों का क्रय करें। उन्होंने नगरपालिकाओं में स्वीकृत खाली पड़े पदों पर आउटसोर्स से भर्ती करने को भी कहा।

बायोमैट्रिक और सीसीटीवी लगाने के निर्देश
चंपावत। शहरी विकास मंत्री ने कौशल विकास प्रशिक्षण बाहरी ठेकेदार द्वारा किए जाने और लाभार्थियों व कार्यक्रम की जानकारी नगरपालिका को न दिए जाने पर नगरपालिका में बायोमैट्रिक मशीन एवं सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को समय-समय पर नगरपालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन करने को कहा। 

शहरी विकास मंत्री को दिए ज्ञापन 
लोहाघाट (चंपावत)। लोगों ने शहरी नगर विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपे। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा नेे शहरी नगर विकास मंत्री से नगर पंचायत का उच्चीकरण की शीघ्र घोषणा करने, नगर पंचायत में 14 माहों से रिक्त पड़े कनिष्ठ अभियंता के पद को भरने, नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की कार्रवाई को जल्द करने, नगर में नाली व सड़क निर्माण के लिए 1.26 करोड़ स्वीकृत करने, शापिंग कांपलैक्स में मीटिंग हाल निर्माण के लिए 29.60 लाख स्वीकृत करने की मांग उठाई। 

व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय ने पेयजल की समस्या के समाधान की मांग करते हुए नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री नवीन बोहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed