फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oath taking ceremony

बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony
चंपावत में बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाती ब्लाक प्रमुख रेखा देवी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

चंपावत/लोहाघाट। चंपावत में एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल ने ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी को शपथ दिलाई। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख सहित 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। वहां बीडीओ पूरन रावत, पूर्व प्रमुख मंजू तड़ागी, बसंत पुनेठा आदि थे। लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम ने ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुखों सहित 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। दो सदस्य उपस्थित नहीं हो सके। बीडीओ एमसी परगांई का कहना है कि छूटे हुए दोनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी। वहां एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी, बीडीओ महेश चंद्र परगांई, एडीओ पंचायत उमेद राम, एबीडीओ नारायण सिंह आदि थे।
बाराकोट और पाटी में भी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। बाराकोट डीडीओ संतोष कुमार पंत ने ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली और कनिष्ठ प्रमुख बबीता सामंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने कुल 20 बीडीसी सदस्यों में से ब्लाक प्रमुख सहित 19 ने शपथ ली। इधर पाटी में एसडीएम शिप्रा पांडेय ने ब्लाक प्रमुख सुमन लता, ज्येष्ठ प्रमुख नीलांबर और कनिष्ठ प्रमुख शंकर सिंह को शपथ दिलाई। बीडीओ डा.अमित ममगांई ने बताया कि पाटी में ब्लाक प्रमुख सहित कुल 40 बीडीसी सदस्यों में से 35 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

धारचूला में प्रमुख धामी ने कुर्सी को प्रणाम किया
धारचूला। विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी को शपथ दिलाई। इसके बाद धामी ने ज्येष्ठ प्रमुख भूपेंद्र सिंह धामी, कनिष्ठ भूपाल बहादुर समेत सभी 40 सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद प्रमुख धामी ने पूजा-पाठ की। बाद में उन्होंने मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शमशेर सिंह सत्याल और सदस्यों के साथ रिबन काटकर अपने कक्ष में प्रवेश किया। कक्ष में कुर्सी को प्रणाम करने के बाद ही धामी उस पर विराजमान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी बीडीसी की प्रथम बैठक
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र पंचायत लोहाघाट की प्रथम बैठक शनिवार 30 नवंबर को आयोजित होगी। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र परगांई ने बताया कि ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक की अध्यक्षता में होने वाली बीडीसी बैठक सुबह 11 बजे से ब्लाक सभागार में होगी। बीडीओ ने सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों से बीडीसी बैठक में उपस्थिति होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed