{"_id":"57506c584f1c1b802f108d44","slug":"nvs-school-building-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने किया राजीव नवोदय विद्यालय भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने किया राजीव नवोदय विद्यालय भवन का उद्घाटन
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
नवोदय स्कूल के भवन का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने बृहस्पतिवार को छमनियांचौड़ में नवनिर्मित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के जगदीशिला अकादमिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए शीघ्र धन अवमुक्त कराने की घोषणा की। प्राचार्य गोपाल राम ने बताया कि विद्यालय में 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पेयजल की कमी है। नैथानी ने जिला योजना से विद्यालय में एक नलकूप, तीन हैंडपंप लगाने के निर्देेश दिए। स्कूली बच्चों ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
जिस पर मंत्री ने अपनी ओर से पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में विपिन कलौनी ने संचालन किया। कार्यक्रम में एलएस लमगड़िया, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, जगत सिंह खाती, वीरेंद्र पाल, एसडीएम सीएस डोबाल, सीईओ एनसी पाठक, स्वजल प्रबंधक दीप पुनेठा, पीसी करगेती, सीओ आरएस राजन, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट वरुण, प्राचार्य डायट केसी शाक्य, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, माध्यमिक डीएस राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन