{"_id":"592330dd4f1c1b3d6a5370a0","slug":"nsui-performs-against-illegal-sale-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 23 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में धड़ल्ले से हो रही शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ सोमवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर की तीसरी चौथी दुकान में शराब की अवैध रूप से बिक्री होती है लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है। एनएसयूआई ने कहा है कि यदि शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश नहीं लगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरकार की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए कहा गया कि इससे शराब का अवैध धंधा बढ़ेगा।
एनएसयूआई ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि रात के समय शहर में दवा तो नहीं मिलती लेकिन शराब किसी भी समय उपलब्ध हो जाती है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और यह जानकारी ली जाय कि आखिर किसकी शह पर शराब का अवैध कारोबार पनप रहा है। स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि शराब का अवैध धंधा पनपना गंभीर चिंता का विषय है।
अब तक पुलिस किसी भी शराब का अवैध धंधा करने वाले को दबोच नहीं पाई है। प्रदर्शन में करने वालों में राहुल लुंठी, मोहित कलपासी, मनोज ज्याला, निखिल सार्की, पवन शर्मा, नितिन भट्ट, कमल कोटिया, धीरज जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल थे। नेशनल हाइवे से शराब की दुकानें हटने के बाद शराब का अवैध कारोबार सभी इलाकों में तेजी से पनप रहा है। क्योंकि लोगों को शराब खरीदने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इसका फायदा अवैध कारोबारी उठा रहे हैं।