फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NSS camp starts

जीजीआईसी का एनएसएस शिविर शुरू

Sun, 20 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर रविवार से शुरू हो गया है। उद्घाटन राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडेय ने किया। शिविर के आयोजन से पूर्व स्वयंसेवी छात्राओं और अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। रोपे गए पौधों की रक्षा के लिए लायंस क्लब, हरेला क्लब और रोटरी क्लब ने ट्री गार्ड बांटे।

विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा पंचायत में लगे शिविर में विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक करम सिंह खाती ने एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी कमल बिष्ट ने शिविर के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, नशा उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। शिविर में 50 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


वहां पर प्रधानाचार्या होसिला सिंह, लीला तिवारी, चंद्रशेखर गहतोड़ी, कलावती कापड़ी, लीला मंगला, अनुराग लेखक, चक्रमणी ओली, बहादुर सिंह, हरीश राजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed