फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now thieves run in the farmer farm

अब कार्की फार्म में चोरों का धावा

Sun, 16 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 16 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now thieves run in the farmer farm
कार्की फार्म में चोरों द्वारा खंगला गया बक्सा व बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। चोरों ने शनिवार रात फिर एक और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कार्की फार्म में धावा बोलते हुए चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी, स्वर्ण आभूषण और सामान चोरी कर लिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन


चार दिन पहले शहर की दो दुकानों में चोरों ने धावा बोला था, इसका पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने शनिवार रात फिर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने कार्की फार्म में हयात चौधरी के मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी, स्वर्ण और चांदी के आभूषण समेत करीब साठ हजार रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


उस दिन हयात चौधरी घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी ससुराल बनबसा गए थे। सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें घटना की सूचना दी। घर के अंदर अलमारी खुली थी और सामान फर्श पर बिखरा था। मौके पर पहुंचे कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने घटना का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। पीड़ित हयात चौधरी ने बताया कि चोर अलमारी में रखी कुछ नकदी, स्वर्ण और चांदी के आभूषण समेत करीब साठ हजार रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। कोतवाल ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में सक्रिय चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले हुई घटना में लिप्त चोरों का पता नहीं
13 जुलाई को शहर में बिष्ट मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना में पुलिस को चार दिन बाद भी चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चोरों की तलाश में पुलिस की दो टीमों को पूरनपुर और बरेली भेजा गया है। बता दें कि चोरी में लिप्त तीन युवकों की सीसी कैमरे में फुटेज भी कैद हुई है, इस आधार पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed