{"_id":"6910cfad5240f7f87e07d423","slug":"now-the-technical-team-will-survey-the-uninterrupted-alternative-of-nh-champawat-news-c-229-1-shld1026-131647-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अब तकनीकी टीम एनएच के निर्बाध विकल्प का करेगी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अब तकनीकी टीम एनएच के निर्बाध विकल्प का करेगी सर्वे
Sun, 09 Nov 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर चंपावत एनएच पर स्वाला डेंजर जोन। संवाद
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वाला डेंजर जोन में निर्बाध यातायात के लिए तकनीकी टीम सर्वे कार्य करेगी। एनएच के अधिकारियों ने सर्वे कार्य कर लिया है। अब तकनीकी तौर पर सर्वे कार्य तकनीकी टीम को करना है।
एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि देहरादून से आए तकनीकी टीम के साथ बैठक कर एन विकल्प पर विस्तृत चर्चा के बाद आगे की कार्यवाही होगी। रविवार को सीनियर इंजीनियर हरीश पांगती ने स्वाला पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्वाला डेंजर जोन में सड़क किनारे दीवार बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि इस सड़क पर भी यातायात सुगम बनाने के लिए काम करना जरूरी है। बता दें कि एनएच को करीब तीन किमी का सर्वे कार्य करना है। एनएच पर ही स्वाला के ठीक नीचे से सड़क सर्वे किया जाना है। यह सड़क बस्तियागूंठ होते हुए दियूरी सड़क पर मिलेगी जबकि लोनिवि को करीब 10.30 किमी सड़क कटिंग का काम करना है। दियूरी चल्थी सड़क पर वैकल्पिक एलाइंमेंट की तलाश पूरी होने के बाद भविष्य में यातायात निर्बाध हो जाएगा। एनएच के दो-दो विकल्प होने के बाद भविष्य में आवाजाही निर्बाध हो सकेगी।