{"_id":"62e2d7482a8e0f7e3e4b6937","slug":"now-the-state-library-will-open-24-hours-champawat-news-hld4706138189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजकीय पुस्तकालय 24 घंटे खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राजकीय पुस्तकालय 24 घंटे खुलेगा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के आदेश के बाद पुस्तकालय में अब छात्र-छात्राएं 24 घंटे अध्ययन कर सकते हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी जितेेंद्र सक्सेना ने पुस्तकालय के संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी है।
एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय में अध्ययन का समय कम होने के चलते पढ़ाई करने में दिक्कतों का हवाला देते हुए ज्ञापन दिया था। ज्ञापन का संज्ञान लेकर उन्होंने सीईओ को तत्काल पुस्तकालय का संचालन 24 घंटे करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने बताया कि बुधवार को डीएम ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं को सुना। डीएम ने छात्रों के अध्ययन के लिए पुस्तकालय को चौबीसों घंटे खोलने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय के संचालन के लिए सुबह सात बजे से एक बजे तक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ज्योति बगौली, एक बजे से सायं आठ बजे तक अनुसेवक गोविंद ओली, सायं आठ बजे से सुबह सात बजे तक पीआरडी जवानों की ओर से पुस्तकालय का संचालन किया जाएगा। पुस्तकालय का समय बढ़ाए जाने पर यहां अध्ययन करने वाले छात्रों ने डीएम और एसडीएम का आभार जताया है।