{"_id":"6018402d8ebc3e54503e50e8","slug":"now-the-district-panchayat-will-organize-purnagiri-fair-champawat-news-hld413241246","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला पंचायत आयोजित करेगी पूर्णागिरि मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला पंचायत आयोजित करेगी पूर्णागिरि मेला
विज्ञापन
चंपावत में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ पूर्णागिरि धाम में मेले का आयोजन फिर से जिला पंचायत के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया। सोमवार को हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बताया गया कि वर्ष 2011 से पूर्व की भांति ही जिला पंचायत की ओर से मेले का संचालन किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता और अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार के संचालन में हुई बैठक में सदस्यों का कहना था कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले मेलों से जिला पंचायत की आय होती है। इन्हीं मेलों में मां पूर्णागिरि धाम का मेला भी शामिल है। लेकिन मेला क्षेत्र में गैर वानिकी कार्य के चलते न्यायालय के निर्देश पर 2011 से मेले का आयोजन मेला कमेटी की ओर से किया जा रहा है। इससे जिला पंचायत की आय प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री को भी पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। तय किया गया कि बोर्ड के प्रस्ताव की जानकारी डीएम को दी जाएगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर ने कहा कि सदन के सदस्यों की भावनाओं के अनुरूप इस बार पूर्णागिरि मेले का संचालन जिला पंचायत ही करेगी। बैठक में विजय बोहरा, संगीता गोस्वामी, विजय बोहरा, दीपा जोशी, सविता बोहरा, प्रीति पाठक, किरन देवी, भूपेंद्र सिंह महर, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
शीघ्र कराएं जिला नियोजन समिति के चुनाव
चंपावत। जिला नियोजन समिति (डीपीसी) के चुनाव शीघ्र कराए जाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत चुनाव का वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक नियोजन समिति के चुनाव नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द नियोजन समिति के चुनाव नहीं कराए गए तो जनप्रतिनिधियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, संगीता गोस्वामी, दीपा जोशी, विजय बोहरा, सविता बोहरा, प्रीति पाठक, भूपेंद्र सिंह महर, पुष्कर कापड़ी, हरीश कुमार आदि थे। (संवाद)