फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now students will get 150 rupees per day for food

अब छात्रों के भोजन के लिए मिलेंगे प्रतिदिन 150 रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now students will get 150 rupees per day for food
चंपावत। लोहाघाट में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आंबेडकर छात्रावास की बदहाली से जूझ रहे छात्रों का आंदोलन रंग लाया है। शासन ने छात्रावास के छात्रों के दिए जाने वाले भोजन की राशि 69 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 150 रुपये प्रतिदिन कर दी है। छात्रों को अब गुणवत्तायुक्त भोजन मिल सकेगा।
विज्ञापन

आंबेडकर छात्रावास में घटिया खाना मिलने और सब्जी में कीड़े निकलने के विरोध में चार दिन पूर्व छात्रावास के छात्रों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया था और डीएम को ज्ञापन देकर इस मामले की शिकायत की थी। छात्रों का कहना था कि शासन की ओर से अब तक प्रति छात्र 69 रुपये की धनराशि प्रतिदिन भोजन के लिए दी जा रही है जो कि दो समय के भोजन और नाश्ते के लिए काफी कम है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम नरेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज कल्याण विभाग को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि शासन की ओर से छात्रों के भोजन की राशि को 69 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 150 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार छात्रावास में भोजन व्यवस्था के लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर अब तक मेस का संचालन कर रही संस्था को हटा दिया गया है। वर्तमान में छात्रों को राजीव नवोदय विद्यालय के भोजन आपूर्तिकर्ता की ओर से खाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed