फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now members will be made in the trade board by 7th February

Champawat News: अब व्यापार मंडल में सात फरवरी तक बनाए जाएंगे सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Now members will be made in the trade board by 7th February
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के प्रमुख नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 20 फरवरी के बाद चुनाव कराए जाएंगे। सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ाकर सात फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्तमान में व्यापार मंडल की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत शरण ने बताया कि चुनाव के लिए उनके अलावा चार सहायक चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय, संजय अग्रवाल, राजीव आर्य, सत्य प्रकाश गुप्ता को बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जोशी ने चार जनवरी को नगर कार्यकारिणी को भंग किया था। इसमें पहले 31 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। ठंड के चलते अब इसे बढ़ाकर सात फरवरी कर दिया है। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed