फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now helipad will be built not in Chuka but in Thuligad

Champawat News: अब चूका में नहीं ठूलीगाड़ में बनेगा हेलीपैड

Tue, 30 Jan 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Now helipad will be built not in Chuka but in Thuligad
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और आपदा के समय त्वरित कार्यवाही के लिए ठूलीगाड़ क्षेत्र में हेलीपैड बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर लोनिवि ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। पूर्व में चूका में हेलीपैड के लिए 0.65 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन चूका की दूरी अधिक होने के कारण अब ठूलीगाड़ में जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मां पूर्णागिरि धाम में प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। हेलीकाॅप्टर से भी आने की सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। आपदा की स्थिति में भी क्षेत्र में हेलीपैड की आवश्यकता को महसूस किया जाता रहा है। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में हेलीपैड की घोषणा की थी।
विज्ञापन

विभाग की ओर चूका में 0.65 हेक्टेयर राजस्व जमीन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसमें प्रारंभिक 1.1 लाख रुपये का प्रारंभिक प्रस्ताव भी भेजा गया था। प्रशासन की ओर से जमीन का संयुक्त निरीक्षण भी हुआ था लेकिन अब जिला प्रशासन की ओर से चूका क्षेत्र की दूरी 30 किमी होने पर ठूलीगाड़ क्षेत्र में जमीन का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है। टीम क्षेत्र में जमीन की तलाश में जुट गई है। जमीन का जल्द चयन कर प्रस्ताव भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed