फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now elephant tramples wheat crop in Nayakgoth

Champawat News: अब नायकगोठ में हाथी ने रौंदी गेहूं की फसल

Tue, 06 Feb 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now elephant tramples wheat crop in Nayakgoth
नायकगोठ में हाथी ने रौंदी गेहूं की फसल। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे के गांवों में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्णागिरि मार्ग से सटे उचौलीगोठ क्षेत्र में बीते रविवार की रात को हाथी ने उत्पात मचाया था। वहीं अब सोमवार की रात को हाथी ने नायकगोठ गांव में घुसकर तीन ग्रामीणों डिगर सिंह, उमेद सिंह महर और मदन राम की गेहूं की फसल को रौंद दिया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्राम प्रधान भवानी देवी ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और रात्रि गश्त की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

बमनपुरी में नील गाय और सुअरों का उत्पात

बनबसा (चंपावत)। बनबसा के बमनपुरी गांव में जंगली जानवरों के उत्पात से किसान परेशान हैं। नील गाय और जंगली सुअर आए दिन बमनपुरी में खेतों में फसल रौंद कर नष्ट कर रहे हैं। वहीं कभी-कभी हाथी भी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

बमनपुरी स्थित स्ट्रांगफार्म के सचिव युजिन जार्ज ने बताया कि जंगली सुअर खेतों में घुसकर फसल समेत जमीन खोद दे रहे हैं जिससे काफी नुकसान हो रहा है। अब तक फार्म की छह से सात बीघा जमीन पर जंगली जानवरों ने नुकसान किया है। पूर्व प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार होते ही गांव में नील गाय का उत्पात शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नील गाय और जंगली सुअर अब तक बमनपुरी में 12 से 15 किसानों की करीब 10 से 12 बीघा जमीन पर लगी फसल को रौंदकर कर नष्ट कर चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रधान भावना नेगी ने बताया कि उन्होंने कई बार शासन प्रशासन से गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed