{"_id":"5cf554dfbdec2207014a20f7","slug":"notice-to-20-coaching-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि सुरक्षा के इंतजाम न होने पर बीस कोचिंग सेंटरों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि सुरक्षा के इंतजाम न होने पर बीस कोचिंग सेंटरों को नोटिस
Mon, 03 Jun 2019 10:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
एक कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक को अग्नि सुरक्षा का नोटिस थमाते अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में 24 मई को कोचिंग सेंटर में लगी आग से 19 छात्रों की मौत की घटना से सबक लेते हुए अग्निशमन विभाग ने कोचिंग सेंटरों, होटलों, रेस्टोरेंटों, बरात घरों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की सघन चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को विभाग की टीम द्वारा जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में की गई चेकिंग के दौरान करीब बीस कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं पाए गए। इन कोचिंग सेंटरों के संचालकों को विभाग ने नोटिस थमा कर तीन दिन के अंदर अग्निसुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सूरत के एक चार मंजिले कोचिंग सेंटर में भीषण आग में 19 छात्र-छात्राओं की मौत हो गई है। बचकर निकलने का कोई और रास्ता न होने से बचने के लिए इमारत की चौथी मंजिल से कूदने से भी कई विद्यार्थियों की जान गई। इस घटना से सबक लेते हुए अग्निशमन विभाग ने यहां भी आग से सुरक्षा के इंतजामों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को टनकपुर और बनबसा में कोचिंग सेंटरों में जांच की गई तो करीब बीस सेंटरों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं मिले। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों में न तो सीसीटीवी लगे हैं और न ही अग्निशमन के कोई उपकरण। विभाग से एनओसी भी नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस थमाकर तीन दिन के अंदर सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है।
आज होटलों और शॉपिंग कांपलेक्सों में होगी जांच
टनकपुर (चंपावत)। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि अग्नि सुरक्षा को लेकर नियमित चेकिंग जारी रहेगी। मंगलवार को टनकपुर और बनबसा के होटलों, मॉल, शापिंग कांप्लेक्स, बरात घर और रेस्टोरेंटों की चेकिंग की जाएगी।