{"_id":"66cf5f2cb34f78f7450e7dda","slug":"notice-given-to-26-people-in-tanakpur-to-remove-encroachment-from-the-highway-champawat-news-c-229-1-shld1007-112244-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में 26 लोगों को हाइवे से अतिक्रमण हटाने का दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में 26 लोगों को हाइवे से अतिक्रमण हटाने का दिया नोटिस
Wed, 28 Aug 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर एनएचएआई की ओर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा करते कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर के खटीमा-पिथौरागढ़ हाइवे पर एनएचएआई की ओर से अतिक्रमण हटाने की मुनादी से खलबली मच गई। एनएचआई की ओर से पीलीभीत चुंगी से ककराली गेट तक करीब दो किमी हाइवे पर 26 लोगों को नोटिस भेजा गया है। बुधवार को नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए सप्ताह भर का समय देते हुए तीन सितंबर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।
एनएचआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि खटीमा-पिथौरागढ़ हाइवे पर पीलीभीत चुंगी से ककरालीगेट तक सड़क के दोनों ओर 72 लोगों की भूमि आई थी। इस पर सभी को वर्ष 2018 में प्रशासन की ओर से भूमि का मुआवजा दे दिया गया था, लेकिन इनमें 26 लोगों ने मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया है। इसको लेकर बुधवार को दो किमी के हिस्से में मुनादी कराई गई और अतिक्रमण हटाने के लिए सप्ताह भर का समय देते हुए नोटिस चस्पा करा दिया है।
बताया कि अभी मुनादी कराई जा रही है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर एनएच की मुनादी से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। एनएचएआई की ओर से अतिमक्रण हटाने की तैयारी तेज हो गई है।