फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notbandi affected by the purchase of fertilizer

नोटबंदी से प्रभावित हुई खाद की खरीद

Thu, 24 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 24 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Notbandi affected by the purchase of fertilizer
खाद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोटबंदी का असर कृषक वर्ग में आंशिक रूप से दिखाई पड़ रहा है। खाद की खरीदारी इससे सर्वाधिक प्रभावित हुई है। यहां स्थित एकमात्र साधन सहकारी समिति की दुकान पर बड़े नोट नहीं लिए जाने से दिक्कतें आ रही हैं। किसानों को छोटी करेंसी के लिए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल समिति सदस्यों को खाद की खरीदारी में दिक्कतें नहीं आ रही हैं। उनके लोन चेकइसके लिए स्वीकार किए जा रहे हैं।

इन दिनों गेहूं की फसल के लिए खाद की बिक्री चरम पर है। समिति सदस्य अपने खातों से उधार में (समिति लोन स्कीम) खाद ले पा रहे हैं। लेकिन अन्य किसानों को नई और छोटी करेंसी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कुछ किसान अपने आसपास के लोगों से उधार  लेकर खाद की खरीदारी कर रहे हैं। साधन सहकारी समिति सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि समिति के सदस्य अपने लोनिंग खातों के चेक से खाद खरीद रहे हैं। अब तक समिति ने बनबसा और टनकपुर में 65 क्विंटल यूरिया और 105 क्विंटल एनपीके की बिक्री हो चुकी है। बताया कि इन दिनों एनपीके 1000 रुपए और यूरिया का कट्टा 300 रुपए का है।
विज्ञापन


किसान हरीश कुमार के मुताबिक उन्हें खाद की खरीदारी में कोई दिक्कत नहीं आई। वे नोटबंदी को देश हित में बता रहे हैं। किसान जगत सिंह मिताड़ी का भी मानना है कि किसान को खाद की खरीदारी में कोई परेशानी नही आ रही है। बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी का कहना है कि छोटे किसान लोगों से उधर मांग कर खाद की खरीदारी को विवश हैं। समिति को किसानों से पुरानी करेंसी स्वीकार करनी चाहिए। कृषक मदन सामंत का कहना है कि समिति द्वारा बड़े नोट नहीं लेने से उन्हें छोटी करेंसी का बंदोबस्त कर खाद खरीदनी पड़ी। उधर, एसडीएम एके चन्याल ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन्स बैंकों को जारी की जा रही हैं, प्रशासन इससे अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की  दिक्कतें नही होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed