फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nota will be used for Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग करेंगे लधियाघाटी के ग्रामीण

Fri, 21 Sep 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Fri, 21 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nota will be used for Lok Sabha elections
चंपावत के लधियाघाटी क्षेत्र में विकास कार्यो की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा पर चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आगामी लोक सभा चुनाव में नोटा का बटन दबाने का एलान किया है। इस संबंध में रीठासाहिब में हुई लधियाघाटी संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने सांसद की ओर से चार साल के कार्यकाल में लधियाघाटी क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा भी तलब किया गया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि चार साल बीतने के बाद भी लधियाघाटी क्षेत्र पूर्व की भांति विकास की बाट जोह रहा है। आज भी लधियाघाटी क्षेत्र में न तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न चलने योग्य सड़कें, शिक्षा का अभाव, रोजगार की उपलब्धता नहीं है। कई बार संगठन के माध्यम से सूचित करने के बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ है। लधियाघाटी संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि बीस दिनों के भीतर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो आगामी लोक सभा चुनाव में क्षेत्र के लोग नोटा का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को नोटा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक और प्रदर्शन करने वालों में देवकी नंदन भट्ट, सुरेश गड़कोटी, दुर्गा दत्त भट्ट, नंदू भट्ट, सुरेश जोशी, नवीन भट्ट, उमेश जोशी, पुष्कर जोशी, दीपक कांडपाल, प्रकाश भट्ट, तुलसी भट्ट,, मुकेश, नवीन रूबाली, प्रकाश रूबाली, पंकज रूबाली, हीरा बल्लभ, ललित भट्ट, सतीश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed