{"_id":"67b374210c2aeb0d7106010e","slug":"nominations-cooperative-society-director-withdrawn-champawat-news-c-229-1-cpt1002-120085-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सहकारी समिति संचालक के लिए नाम वापसी होगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सहकारी समिति संचालक के लिए नाम वापसी होगी आज
Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में सहकारी समिति के संचालक पद के लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत 18 फरवरी को नाम वापसी होगी। जिले में कुल 23 साधन समितियां हैं। इन 23 सहकारी समितियों में से एकमात्र चंपावत समिति के सभी 11 वार्डों में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराए हैं। इसके अलावा 21 समितियों के वार्ड में एक-एक ही नामांकन हुए हैं। 18 फरवरी मंगलवार को नाम वापसी होगी। संचालक पद का चुनाव 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिला सहायक निबंधक चंपावत सुभाष गहतोड़ी ने बताया कि जिले में सहकारी समिति के संचालक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 18 फरवरी को नाम वापसी और 24 फरवरी को इसके लिए चुनाव होगा। इधर खेतीखान की बाजगांव समिति में एक ही नामांकन होने से कोरम पूरा नहीं हुआ है। यहां अब दोबारा से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन