फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   nomination

चंपावत के चार ब्लाकों में कुल 31 पर्चे दाखिल हुए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
nomination
जिले के चारों ब्लॉकों में प्रमुख पद पर कुल 10 नामांकन पत्र भरे गए। इसके अलावा ज्येष्ठ उप प्रमुख पर 9 और कनिष्ठ उप प्रमुख पर 11 नामांकन पत्र भरे गए। जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। लोहाघाट में तीनों ही पदों के लिए एक-एक पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन

जबकि चंपावत, पाटी व बाराकोट में मतदान 6 नवंबर को होगा। नाम वापसी चार नवंबर को 11 से तीन बजे तक हो सकेगी। चंपावत में एआरओ नरेंद्र डुंगरियाल और बीडीओ पीएस रावत, लोहाघाट में जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. बीएस जंगपांगी, एआरओ राजेंद्र उप्रेती, भुवन पांडेय तथा बाराकोट में एआरओ राजेंद्र उप्रेती की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों के प्रमुखों के लिए हुए 10 नामांकन:
ब्लॉक- ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
चंपावत: मुकेश महराना (भाजपा), रेखा देवी, सुंदर बोहरा व उमेश खर्कवाल।
पाटी: सुमनलता (भाजपा), पुष्पा देवी और कविता।
लोहाघाट: नेहा ढेक (भाजपा)।
बाराकोट: विनीता फर्त्याल (भाजपा) व आनंद अधिकारी।
चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों के ज्येष्ठ उप प्रमुखों के लिए हुए 9 नामांकन:
ब्लॉक- प्रत्याशी
चंपावत: मोनिका बोहरा, राजेश उप्रेती व कमल रावत।
पाटी: नीलांबर, शैलेंद्र बोहरा व वीर बहादुर।
लोहाघाट: कमला देवी।
बाराकोट: नंदाबल्लभ बगौली व जगदीश अधिकारी।
चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों के कनिष्ठ उप प्रमुखों के हुए 11 नामांकन:
ब्लॉक- प्रत्याशी
चंपावत: मोहन चंद, मनोज सिंह व रविशंकर।
पाटी: तारी बिष्ट, शंकर सिंह, कविता, सुशीला बोहरा व देवेंद्र सिंह।
लोहाघाट: रेनु देवी।
बाराकोट: बबीता सामंत व सपना जोशी।
लोहाघाट में तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर भाजपा का परचम लहराना तय है। 34 बीडीसी सदस्यों वाले लोहाघाट ब्लॉक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढेक की पत्नी नेहा ढेक का ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसी तरह कमला देवी को ज्येष्ठ उप प्रमुख और रेनु देवी को कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ही प्रत्याशियों के निर्विरोध नामांकन होने के बाद फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने तीनों ही पार्टी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जुलूस में नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य दीपकनाथ, मदन कलौनी, देवेंद्र अधिकारी, दशरथ बोहरा, कमल बोहरा, राजेंद्र पांडेय, बबीता, एलडी भट्ट, भीम पंत, पुष्कर सिंह धौनी, एलएम जोशी, विनोद ढेक, सुरेश बोहरा, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed