फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Work by Inginiyars in Lohaghat

एनएच खंड के खिन्न अधिकारियों ने बंद किया सड़क का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
No Work by Inginiyars in Lohaghat
ोहाघाट एनएच कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अभियंता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली में रविवार को एनएच खंड के एक अभियंता और काम करा रही कंपनी के परियोजना प्रबंधक के साथ विधायक की कथित पिटाई से खिन्न अधिकारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। दिनभर सड़क निर्माण से लेकर मलबा हटाने का काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं लोनिवि के एनएच खंड ने कार्रवाई होने तक काम शुरू न करने की चेतावनी दी है। इसलिए अधिकारियों ने चंपावत और पिथौरागढ़ के डीएम को ज्ञापन देने के साथ देर शाम डीएम के समक्ष भी गुहार लगाई। डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों से कार्य बहिष्कार न करने की अपील की है। इससे पूर्व एई और परियोजना प्रबंधक (पीएम) ने थाने में तहरीर दी। काम न होने से सड़क खोलने में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन

एनएच के खंडीय कार्यालय में ईई एलडी मथेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनएच अधिकारियों ने पिटाई की घटना की निंदा की। कहा कि ब्लास्टिंग के आरोप गलत हैं। कहा कि जनप्रतिनिधियों के इस तरह के रवैये से अधिकारियों-कर्मियों में दहशत है। इस मामले में कार्रवाई के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा मिलने के बाद ही आगे काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन की वजह ब्लास्टिंग नहीं, बल्कि मूसलाधार बारिश से एनच के दो हिस्सों में भूस्खलन होना है। इंजीनियरों ने बैठक में हुए निर्णय की जानकारी डीएम, एसपी को देने के साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों और संगठन को भी दी है। एनएच के एई विवेक कुमार सक्सेना और कंपनी के पीएम एके सिंह ने विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया था।
बैठक में एई एमसी पांडेय, हरीश सिंह बथियाल, पीएल चौधरी, एएई तरुण कपिल, दिनेश गिरिराज, जेई भुवन चंद्र जोशी, विपिन चंद्र जोशी, किरन मेहरा आदि थे। वहीं एसडीएम अनिल गर्ब्याल का कहना है कि बंद सड़क को खुलवाने के लिए एनएच के अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है।
दरोगा देवेंद्र मनराल करेंगे जांच
लोहाघाट (चंपावत)। कथित मारपीट मामले में विधायक पर आरोप लगाते हुए एनएच खंड के एई और कंपनी के परियोजना प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
दरोगा देवेंद्र मनराल को जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कुमाऊं मंडल महामंत्री विनोद सनवाल ने घटना की निंदा कर कार्रवाई समेत सुरक्षा भी मांगी है। ऐसा न होने पर मंडलभर में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
कमियों को छुपाने के लिए लगा रहे आरोप : विधायक
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आरोपों को खारिज किया है। सोमवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनएच खंड के अभियंता या कंपनी के प्रबंधक को अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप पूरी तरह निराधार है। कहा कि विभाग अपनी कमियों को छुपाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रहा है।
फर्त्याल ने कहा कि भारतोली क्षेत्र के रविवार को हुए दौरे में लोगों ने कार्यदायी संस्था की ब्लास्टिंग से मकानों में दरार पड़ने और अन्य नुकसान की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने कंपनी और विभाग से नुकसान की भरपाई करवाने के लिए कहा था। विधायक का दावा है कि कई बार पूर्व में वे भी नियमों का पालन कर काम करने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन काम करा रही एजेंसियों ने इसका पालन नहीं किया।
तीन साल में हो चुके हैं कई विवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नवंबर 2017 से शुरू निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के काम के दौरान कई विवाद हो चुके हैं। एनएच पर अमोड़ी में पिछले साल जुलाई में भी विवाद हुआ था। तब काम करा रही एक कंपनी के इंजीनियर और परामर्शदाता एजेंसी ने चंपावत के विधायक और ग्रामीणों पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए थे।

इसके बाद एक दिन एनएच का काम भी ठप रहा था। वहीं ग्रामीणों की ओर से कंपनी और परामर्शदाता एजेंसी पर आरोप लगाया गया था। इसके बाद एजेंसी के एक अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed