फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Surgery in Tanakpur Hospital

दो-दो सर्जन लेकिन सर्जरी की सुविधा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
No Surgery in Tanakpur Hospital
No Surgery in Tanakpur Hospital
चंपावत। किसी अस्पताल में सर्जरी के लिए क्या चाहिए? सर्जन और सर्जरी से पहले मरीज को बेहोश करने के लिए निश्चेतक। इसके बावजूद जिले के प्रवेशद्वार टनकपुर के उप जिला अस्पताल (एसडीएच) में ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

टनकपुर में एक नहीं, दो-दो सर्जन हैं। हालांकि इनमें से एक सर्जन को चंपावत जिला अस्पताल संबद्ध किया गया है। ऑपरेशन नहीं होने से मैदानी क्षेत्र के लोगों को ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर एसडीएच में निश्चेतक और सर्जन होने के बाद भी दो साल से मरीजों के लिए ऑपरेशन थियेटर के दरवाजे बंद होने के सवाल पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी कहते हैं कि इसकी वजह रक्तकोष (ब्लड बैंक) का नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों के दौरान 125 से अधिक लोगों को ऑपरेशन की नौबत आई लेकिन ऑपरेशन नहीं होने से इन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ा या हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।
इस वजह से न केवल लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि जेब पर भी मार पड़ी। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी कहते हैं कि ऑपरेशन के लिए खून की जरूरत पड़ने पर या तो 75 किमी दूर चंपावत जाना पड़ेगा या 94 किमी दूर रुद्रपुर जाना होगा। वहीं चंपावत जिला अस्पताल में एक साल में ही 200 से अधिक ऑपरेशन हो चुके हैं।
ढाई साल से एक्सरे की भी सुविधा नहीं
चंपावत। टनकपुर अस्पताल में ऑपरेशन ही नहीं मामूली एक्सरे भी जनवरी 2019 से बंद हैं। एक्सरे तकनीशियन नहीं होने से ये परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। इसी तरह अल्ट्रासाउंड भी सप्ताह में सिर्फ एक दिन होते हैं। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट हर हफ्ते शनिवार को टनकपुर में अल्ट्रासाउंड परीक्षण करते हैं।
लोहाघाट की निश्चेतक तीन दिन चंपावत संबद्ध
चंपावत। पिछले महीने लोहाघाट एसडीएच भेजी गई निश्चेतक डॉ. रीना यादव को तीन दिन चंपावत जिला अस्पताल संबद्ध किया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने ये आदेश जारी किए हैं। आदेश में हफ्ते के पहले तीन दिन चंपावत और बाकी तीन दिन मूल तैनाती स्थल लोहाघाट सेवा देने को कहा गया है।
जिले में सिर्फ चंपावत जिला अस्पताल में ही ऑपरेशन हो रहे हैं। टनकपुर में ऑपरेशन थिएटर की खामी को दूर करवाने के साथ ऑपरेशन के उपकरण भी भेजे गए हैं। फिर भी ऑपरेशन नहीं होने का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।

-डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
स्टाफ होने के बावजूद ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पताल की खामियों को पहले भी उठाया गया था। फिर से स्वास्थ्य विभाग से ऑपरेशन शुरू करवाने सहित तमाम खामियों को दूर करने के लिए कहा जाएगा।
-दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed