फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Road in Village

सड़क निर्माण में हो रही देरी पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
No Road in Village
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क निर्माण में हो रही देरी के चलते लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने राजधानी दिल्ली में सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। बाराकोट बैड़ाओड़ के दलीप राम, अनिल कालाकोटी ने सांसद अजय टम्टा को दिल्ली में ज्ञापन सौंपा। बताया कि गल्लागांव से देवलीमांफी सड़क कई वर्षों से बदहाल है। इससे क्षेत्र के लोग डरते हुए यात्रा करने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क में करीब दस हजार लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। सड़क बदहाल होने के कारण हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। करीब 14 किमी सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी स्वीकृत होने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। सांसद टम्टा ने उनकी मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed