फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Road in Kayal Village

सड़क के इंतजार में पथरा गई कायल गांव के लोगों की आंखें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
No Road in Kayal Village
सड़क सुविधा से वंचित नेपाल सीमा से लगे कायल गांव में लहलहाती फसल। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगा कायल गांव बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहा है। गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यहां से लगातार लोगों का पलायन होता जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गांव के लिए सड़क बनने की आस जगी है।
विज्ञापन

नगर से करीब 25 किमी दूर कायल ग्राम पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की कोई सुविधा नहीं है। सुविधाओं की कमी के कारण यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए कई लोग गांव से दूरी बनाकर यहां से अन्यत्र पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के डनगांव तोक से करीब 35, कायल से 47, भोजनी से 27, लोजनी से 19 लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों को डनगांव तक करीब छह किमी दुर्गम रास्तों पर चलना पड़ता है। गर्भवती, बुजुर्गों, बीमारों को डोली के सहारे से डनगांव या डुंगराबोरा ले जाना होता है। पांचवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। गांव में बैंक शाखा या डाकघर न होने से वृद्धों को पेंशन के लिए लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

डनगांव से कायल तक सड़क बनाने के लिए समरेखन होना है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता पिथौरागढ़ के कार्यालय में पत्रावली भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। - बृजेश ठाकुर, सहायक अभियंता, लोनिवि चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed