फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No problems in Bardakhan due to lack of mobile network

बरदाखान में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बढ़ी दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
No problems in Bardakhan due to lack of mobile network
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बरदाखान में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समस्या का समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बगौली का कहना है कि बरदाखान नदेड़ा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने का मामला अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में उठाया जा चुका है, लेकिन किसी भी स्तर पर मोबाइल टावर लगाने में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को बात करने के लिए दूर ऊंची पहाड़ियों, पेड़ों में चढ़कर बात करने को मजबूर होना पड़ता है। बगौली का कहना है कि एक ओर सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया की बातें कही जा रही हैं, वहीं यहां इंटरनेट तो दूर लोग बात तक करने को तरस रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed