{"_id":"56dc5f7d4f1c1b35498b458c","slug":"no-parking-no-taxi-stand-auto-ramp","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पार्किंग, न टैक्सी स्टैंड, वाहन आड़े-तिरछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पार्किंग, न टैक्सी स्टैंड, वाहन आड़े-तिरछे
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग की व्यवस्था नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वजह से लोग अपने वाहनों को जगह-जगह आड़े-तिरछे खड़े करने को मजबूर हैं। इस वजह से अक्सर जाम की नौबत पैदा होती है।
विज्ञापन
पार्किंग स्थल नहीं होने से हनुमान मंदिर रोड, नैनीताल बैंक के ऊपर, गांधी चौक, दीनदयाल चौक में लोगों द्वारा अपने वाहन मनमाने ढंग से खड़े किए जाते हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है। विभागीय उपेक्षा के चलते उक्त दोनों टैक्सी स्टैंडों का निर्माण कार्य न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर में प्रवेश करने से पहले लोगों को अपने वाहन पार्क करने की चिंता सताने लग जाती है।
विज्ञापन
लटक गए टैक्सी स्टैंड
पेट्रोल पंप के पास 58.52 लाख रुपये लागत से टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाना था, जिसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिली पर काम कभी शुरू नहीं हो सका। बाद में इसी स्थान पर मंडी समिति ने भवन का निर्माण करा दिया। इसी प्रकार पुल्ला बाईपास में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए 69.49 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। भूमि प्रस्तावित होने के बाद उसमें अतिक्रमण हो गया। नगर पंचायत द्वारा टैक्सी स्टैंड तक संपर्क मार्ग बनाने में 20 लाख रुपये व्यय भी कर दिए गए। उसके बाद से यह कार्य खटाई में पड़ गया है। नगर पंचायत का कहना है कि टैक्सी स्टैंड के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन