फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Parking Fee For Two Wheelers in Tanakpur

बाइक सवार श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No Parking Fee For Two Wheelers in Tanakpur
टनकपुर के ईओ से अवैध वसूली की शिकायत करते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में आ रहे श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही है। यहां टनकपुर क्षेत्र में पार्किंग शुल्क के नाम पर बाइक सवार श्रद्धालुओं से भी पार्किंग शुल्क वसूला गया। इससे नाराज श्रद्धालु सीधे नगर पालिका जा धमके। इस आधार पर पालिका ने ठेकेदार पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला बदायूं यूपी के श्रद्धालुओं का दल बुधवार को देवी दर्शन कर बाइक से सिद्धबाबा धाम के दर्शन करने ब्रह्मदेव (नेपाल) जा रहे को रोक ठेकेदार ने पर्ची थमाकर 20 रुपये की अवैध वसूली शुरू की। नियम विरुद्ध इस वसूली की भनक लगने पर मदन गोपाल, बिल्लू, जुगनू यादव सहित कुछ श्रद्धालु पालिका कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज की। नगर पालिका के ईओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पालिका क्षेत्र में पार्किंग शुल्क के रूप में पालिका को 17.51 लाख रुपये मिले हैं। इसके लिए चौपहिया वाहन स्वामियों से 50 रुपये और बड़े वाहन संचालकों से 100 रुपये का शुल्क तय है। बाइक चालकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाना है। इसलिए पालिका प्रशासन ने ठेकेदार पर तत्काल दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया और दोबारा शिकायत मिलने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी गई। वहीं ठेकेदार अशोक कुमार ने कहा कि बाइक चालकों से शुल्क न लेने की जानकारी उन्हें नहीं थी। आगे से ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed