फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Labour For Farming

लेबर न मिलने से गन्ने की फसल कैसे बचेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
No Labour For Farming
बनबसा (चंपावत)। बाहर से मजदूर न आ पाने से बनबसा में करीब 80 एकड़ भूमि पर खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को नुकसान हो रहा है। घास के कारण गन्ने की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

बनबसा में 80 एकड़ से अधिक भूमि पर किसान गन्ने की फसल उगाते हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें निराई-गुड़ाई के लिए मजदूर न मिल पाने से गन्ने की खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

गन्ना उत्पादक गणेश प्रसाद मौर्य, उस्मान खान, कैप्टन वीरेंद्र रजवार, जगत सिंह मिताड़ी, रोनी टर्नर, श्याम बिहारी, रौतेला फार्म, ग्लेहार्टलैंड फार्म में इन दिनों गन्ने की फसल घास के जमने से खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गन्ने की निराई, गुड़ाई के लिए प्रशिक्षित मजदूर यूपी से आते हैं। प्रमुख गन्ना उत्पादक उस्मान खान ने डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या सुलझाने की मांग की है।

कैप्टन रजवार बताते हैं कि क्षेत्र के गन्ने की फसल बचाने के लिए प्रशासन को बाहर से मजदूर बुलाने अनुमति देनी चाहिए। बताया गया कि पिछले वर्ष भी निराई, गुड़ाई के अभाव में क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों का करीब तीन से चार लाख रुपये का गन्ना खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed