फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Facility in Lohaghat Hospital

रक्तचाप नपवाने आए रोगियों को इधर से उधर दौड़ाते रहे चिकित्सा कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
No Facility in Lohaghat Hospital
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में रक्तचाप नपवाने के लिए भटकती रहर ईडाकोट की कमला आमा। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में रोगियों का रक्तचाप तक मापने में जहां आनाकानी की जा रही है, वहीं रोगियों से बाजार से महंगी दवाएं लिखी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम ईड़ाकोट निवासी 62 वर्षीय कमला उप्रेती बुधवार को रक्तचाप बढ़ने पर उप जिला अस्पताल में आईं थीं लेकिन अस्पताल में किसी ने भी उनका रक्तचाप मापने की जहमत नहीं उठाई। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर से भी गुहार लगाने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी।
विज्ञापन

मजबूरन परिजनों ने एक निजी क्लीनिक में जाकर उनका रक्तचाप मापा। इससे पहले भी हृदय रोग से पीड़ित एक शिक्षक घंटों अस्पताल में तड़पता रहा। इमरजेंसी में भी उसे नहीं देखा गया। अस्पताल के डॉक्टर भी तय समय पर अस्पताल में नहीं पहुंच रहे हैं। बाजारों से दवाएं लिखने से गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रक्तचाप मापने की पर्याप्त मशीनें हैं। दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में हैं। मरीज का रक्तचाप क्यों नहीं मापा गया और दवाएं बाहर से लिखने का मामला गंभीर है। इसकी जांच की जाएगी। सबूत या लिखित शिकायत मिलते ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed