फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No children drowned in Sharda

Champawat News: शारदा में डूबे बच्चे दूसरे दिन भी नहीं मिले, खोज जारी

Wed, 01 Mar 2023 09:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Mar 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
No children drowned in Sharda
टनकपुर (चंपावत)। नहाते वक्त शारदा में डूबे दोनों बच्चे दूसरे दिन भी नहीं मिल पाए हैं। खोज में जुटी एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग के तैराकों की टीम ने घटना स्थल से बैराज तक डेढ़ किमी के दायरे में सघन खोज अभियान चलाया। इधर परिजन और रिश्तेदार भी बच्चों के मिलने की उम्मीद में दिनभर नदी तट पर डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन


बरेली जिले के फरीदपुर निवासी अंकित (10) पुत्र सुमित कुमार और भोलापुर पीलीभीत निवासी अमित (8) पुत्र हरीश राज मंगलवार को नहाते वक्त शारदा नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूब गए थे। उनके साथ नदी में नहा रहा अभी (8) पुत्र रामकिशन किसी तरह बच निकला था। अभी के मुताबिक डूबने से पहले दोनों बच्चे काफी दूर तक नदी के प्रवाह में बहे थे। घटना के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग के तैराकों की टीम के साथ ही स्थानीय तैराक युवक भी डूबे बच्चों की तलाश में जुटे हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी नदी क्षेत्र में उनकी सघन खोज की गई। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गोताखोरों की टीम ने घटना स्थल से बैराज तक नदी में किशोरों पर खोज की लेकिन वे नहीं मिले। इधर दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed