फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No care for the rich tradition of Chaubey Holi

चौबे होली की समृद्ध परंपरा का नहीं कोई खैरख्वाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
No care for the rich tradition of Chaubey Holi
चंपावत। चौबे होली कुमाऊं के चंद राजवंश की आठ सदी तक राजधानी रही चंपावत की धरोहर रही है, लेकिन अब यह खूबसूरत होली गुम हो गई है। राज्य बनने के बाद इसे संरक्षित नहीं किया जा सका। कई बार आई अड़चनों के बाद बीच-बीच में चौबे होली का गायन जरूर हुआ, लेकिन 2014 से इस पर पूर्ण विराम लग गया। चौबे होली को चाराल क्षेत्र के लोग राजवंश के सम्मान में गाते थे।
विज्ञापन

चौबे होली चंद राजवंश की सांस्कृतिक विरासत की चमकदार परंपरा थी, लेकिन आठ साल से यह शानदार परंपरा अतीत का हिस्सा बन गई है। राजवंश के सम्मान में होने वाली इस होली का गायन तड़ागी, बोरा, कार्की एवं चौधरी राज दरबार में करते थे। चंद राजवंश की राजधानी अल्मोड़ा जाने से पहले तक यानी 1543 तक चौबे होली यहां के विभिन्न मंदिरों के अलावा तहसील परिसर में होती थी। 1980 के दशक तक चौबे होली पूरे उत्कर्ष पर थी। उत्तराखंड बनने के बाद चौबे होली को कुमाऊं सांस्कृतिक संघ विरासत के प्रयास से दोबारा शुरू तो किया गया, लेकिन ये भी लंबे समय तक चल नहीं सकी। अब इतिहास में समा गई है।
विज्ञापन

होली के मर्मज्ञ ललित गहतोड़ी शराब के साथ ही संस्कृति विभाग की उदासीनता और सांस्कृतिक दलों को प्रोत्साहन न मिलने को इस परंपरा के खात्मे का कारण मानते हैं। वहीं साहित्यकार प्रकाश जोशी शूल शराब के बढ़ते चलन, सांस्कृतिक परंपराओं की अनदेखी और मोबाइल क्रांति को चौबे होली के ठहराव का कारण बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चौबे होली
चंपावत। चौबे होली का अर्थ ऐतिहासिक चंपावत नगरी के चारों तरफ यानी चाराल क्षेत्र के चैकुनी बोरा, खर्ककार्की, ढकना, चौकी, पल्सों, मादली, कुलेठी आदि गांवों से आने वाले होल्यारों की टीम से है। राजा बलि के द्वार पर हर टीम मंचीय होली का गायन करती थी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed