फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NMMS For Mnrega in Champawat

Champawat News: मोबाइल मोनीटरिंग सिस्टम लागू होने से विकास कार्य प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
NMMS For Mnrega in Champawat
चंपावत। जिले में मनरेगा के तहत राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी सॉफ्टवेयर (एनएमएमएस) लागू होने से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। नए साल में किसी भी कार्य के लिए डीपीआर, जियो-टैग, एसटीए सहित अन्य कार्य नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क की दिक्कतें होने से इस सिस्टम का लाभ होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

पहली जनवरी से मनरेगा में एनएमएमएस को लागू कर दिया गया है। इसे 21 मई 2021 को लॉन्च किया गया था जिसके तहत मनरेगा में होने वाले कार्यों के दौरान मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होनी है। उन्हीं लोगों के खाते में भुगतान डाला जाएगा जो लोग इस ऑनलाइन उपस्थिति में मौजूद रहेंगे लेकिन चंपावत जिले के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन उपस्थिति की मौजूदगी दर्ज करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिसका ग्राम प्रधानों ने भी विरोध किया है। यह व्यवस्था लागू होने से सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजना पर भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर ग्राम पंचायतों में पूरे नहीं हो पाए हैं कार्य
चंपावत। जिले की 313 ग्राम पंचायतों में कई विकास कार्य शेष हैं। नई व्यवस्था लागू होने से अब वे भी प्रभावित हो गए हैं। विकास कार्य न होने से गांव में रहने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोग बेरोजगार हो गए हैं।

केंद्र सरकार की ओर से एनएमएमएस को लागू किया गया है। कार्य स्थल से ही मजदूरों को एप के माध्यम से ऑनलाइन सुबह-शाम उपस्थिति दर्ज करानी है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए कोई विकल्प निकाल कर विकास कार्य शीघ्र सुचारु किए जाएंगे। - कविंद्र सिंह रावत, बीडीओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed