{"_id":"5beefe9fbdec22699804790f","slug":"nishpakshata-aur-paaradarshita-ke-saath-nipataen-matadaan-prakriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निपटाएं मतदान प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निपटाएं मतदान प्रक्रिया
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में ड्रिल अभ्यास करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान कर्मचारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। जीजीआईसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए 18 नवंबर को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान सुनिश्चित कराने को कहा।
कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करने, मतदान सामग्री के मिलान के बाद प्रमाण पत्र देने एवं कोई भी परेशानी होने पर आरओ, एआरओ, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण पीडी एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, सहायक प्रशिक्षक अशोक कुमार ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को 100 गज के दायरे में किसी भी प्रचार सामग्री को चस्पा न होने देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी प्रकार की त्रृटि न हो इसलिए मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में बताई जा रही बारीकियों को भली-भांति समझें। इसके बाद जिलाधिकारी ने गोरलचौड़ मैदान में पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस कर्मियों को संभावित घटनाओं से निपटने के लिए ड्रिल भी कराया गया। प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी आरसी गौतम, सीमा विश्वकर्मा, शिप्रा जोशी, डीएफओ केएस बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित प्रेक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह और महिला मतदान कर्मचारी मौजूद रही।