{"_id":"66f980b44de3a66992039900","slug":"nine-schools-damaged-in-the-disaster-will-be-rejuvenated-champawat-news-c-229-1-cpt1002-113669-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आपदा में क्षतिग्रस्त नौ विद्यालयों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आपदा में क्षतिग्रस्त नौ विद्यालयों का होगा कायाकल्प
Sun, 29 Sep 2024 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के नौ प्राथमिक विद्यालयों में आपदा मद में निर्माण कार्य प्रस्तावित है। आपदा के दौरान इन विद्यालय की परिसंपत्तियों को क्षतिग्रस्त पाया गया। इनमें चंपावत के तीन, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के दो-दो विद्यालय शामिल हैं। खंड कार्यालय की ओर से शिक्षा विभाग को आपदा के इन कार्यों को जल्द कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
इन नौ विद्यालयों के परिसर में मलबा भर गया था और किसी की रसोई क्षतिग्रस्त हो गई थी। चहारदीवारी से क्षतिग्रस्त होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि आपदा मद के तहत इन विद्यालयों का मौका मुआयना कर आगणन प्रस्ताव तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है।
ये हैं विद्यालय
चंपावत का राप्रावि गंगसीर, राप्रावि दयारतोली, राउप्रावि खर्ककार्की और पाटी का राप्रावि रौलमेल, बोयल और लोहाघाट का राउप्रावि रायकोट महर, राप्रावि चौडला और बाराकोट के राप्रावि सिंग्दा, राप्रावि टमटकांडे हैं।