{"_id":"63864ca37fb4071b1833af96","slug":"night-camp-of-dm-champawat-in-gadkot-champawat-news-hld4836299143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम नरेंद्र भंडारी ने गड़कोट में रात्रि चौपाल लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम नरेंद्र भंडारी ने गड़कोट में रात्रि चौपाल लगाई
विज्ञापन
गड़कोट गांव में रात्रि में ग्रामीणों के साथ पंगत में भोजन करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सोमवार रात ग्राम पंचायत गड़कोट के प्राथमिक विद्यालय डाबरी में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। चौपाल में डीएम के समक्ष 35 लोगों ने समस्याएं रखीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया। करीब तीन घंटे चली चौपाल में डीएम ने प्रत्येक ग्रामीण की बात सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। ग्रामीण सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, वरिष्ठ नागरिक जगन्नाथ गड़कोटी आदि ग्रामीणों ने गांव की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने गांव में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, गोशाला, पेयजल, सुरक्षा दीवार बनाने, प्रधानमंत्री आवास, आर्थिक सहायता, अंत्योदय कार्ड, सड़क, शौचालय बनाने, निर्माण कार्यों के बकाया भुगतान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम से जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से उपचार न मिलने की भी शिकायत की। चौपाल में उमेश जोशी, लक्ष्मी दत्त, जगन्नाथ गड़कोटी, रविश जोशी, निर्मला, ममता, लक्ष्मी आदि ने सप्तेश्वर झरने का नाम बदलकर बड़पास वाटर फॉल करने की मांग उठाई। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिकने की शिकायत की। डीएम ने आबकारी एवं पुलिस विभाग से छापे मारने के लिए कहा।
रात्रि चौपाल में ये लोग रहे मौजूद
चंपावत। चौपाल में सीडीओ आरएस रावत, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, डीपीआरओ रामपाल सिंह, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कोमल सिंह, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम, सीडीओ और अन्य सभी ने प्राथमिक विद्यालय डाबरी में ही रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
बड़पास में मनरेगा के अमृत सरोवर का निरीक्षण
चंपावत। गड़कोट गांव में सोमवार को रात्रि विश्राम के बाद डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मंगलवार को बड़पास गांव में मनरेगा से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरोवर में मत्स्य विभाग की ओर से उपलब्ध करीब एक हजार मत्स्य बीज भी डाले। डीएम ने कहा कि स्वजल विभाग के अधिकारी गांव में शिविर लगाकर समस्याओं का निदान करेंगे। डीएम ने कहा कि मत्स्य पालन एक अच्छा स्वरोजगार है। इसे अधिकतम लोग अपनाएं। सरकारी विभागों की ओर से उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ आरएस रावत, ग्राम प्रधान गड़कोट प्रकाश चंद्र, प्रधान बड़पास बबीता जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, डीपीआरओ रामपाल, ईई लोनिवि बीसी पंत, बीडीओ केएस रावत आदि रहे।