फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHPC started sports scholarship

एनएचपीसी ने शुरू की खेल छात्रवृत्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
NHPC started sports scholarship
खेल छात्रवृत्ति की पहली किश्त के साथ एनएचपीसी के युवा खिलाड़ी सीएमडी एके सिंह एवं अन्य के साथ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी ने उभरते युवा खिलाड़ियों को आगे लाने को खेल छात्रवृत्ति शुरू की है। इसकी 1,08,000 रुपये की पहली किश्त सीएमडी ने बुधवार को जारी की है।
विज्ञापन

एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन प्रभारी महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह ने उभरते खिलाड़ियों को आगे लाने को लेकर खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। 29 जुलाई को सीएमडी ने कबड्डी, फुटबाल, मुक्केबाजी, कुश्ती, और पैरा स्पोर्ट्स के दस प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए 52.64 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। सीएमडी एके सिंह ने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं खिलाड़ियों को पूल बनाने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना शुुरू की है। इसमें एनएचपीसी की खेल नीतियों के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को खेल ट्रैक रिकार्ड एवं रैंकिंग के हिसाब से एलीट स्कॉलर और स्कॉलर श्रेणियों में रखा जाएगा। छात्रवृत्ति अधिकतम तीन वर्ष के लिए देय होगी। एलीट स्कालर के लिए 12000, 13000 और 14000 रुपये मासिक दिया जाएगा। जबकि स्कालर श्रेणी में 9000, 10000 और 11000 रुपये मासिक दिए जाऐंगे। इसके अलावा चुने गए खिलाड़ियों को पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष किट के लिए भी दिए जाएंगे। अगले पूल के लिए बनबसा एनएचपीसी से भी खिलाड़ियों के नाम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed