फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Will Be Cleaned in Tanakpur

एनएच पर जगबुड़ा-ककरालीगेट के बीच 15 दिन में साफ करें नाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
NH Will Be Cleaned in Tanakpur
टनकपुर में शारदा क्षेत्र के पास बाढ़ से बचाव के उपायों का जायजा लेते डीएम नरेंद्र सिंह बिष्ट और अ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बरसात में शारदा नदी और विभिन्न रोखड़ों से होने वाले नुकसान का जायजा लिया। इससे बचाव के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को सड़क किनारे चोक नालियों को यथाशीघ्र खोलने के निर्देश दिए। नदी और बाढ़ के अंदेशे वाले क्षेत्रों का मुआयना करने के बाद डीएम ने कहा कि मानसूनी सीजन में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए 15 जून से पूर्व सभी ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए सभी विभागों को तालमेल करना चाहिए।
विज्ञापन

एनएच पर जगबुड़ा से ककरालीगेट तक के हिस्से में नाले की 15 दिन के भीतर सफाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए डीएम ने एनएचआई के निदेशक योगेंद्र शर्मा से फोन पर भी बात की है। इसी तरह आमबाग, विष्णुपुरी, बमनपुरी सहित जलभराव के अंदेशे वाले सभी स्थानों में कारगर उपाय करने के लिए कहा गया है। नालों पर सड़क बनाने से निकासी में व्यवधान आने से जलभराव की नौबत आई है। इसके लिए दीर्घकालीन उपाय के मद्देनजर केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) या आईआईटी रुड़की से डीपीआर बनाई जाएगी। खतरे वाले 80 प्रतिशत पेड़ों को हटा लिया गया है। शेष पेड़ जल्द हटाने की बात कही गई हैं। मुआयने के दौरान एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा समेत सिंचाई विभाग के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed