{"_id":"57f7d9774f1c1b6d5326f7a0","slug":"nh-widening-work-done-faster","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच चौड़ीकरण कार्य तेजी से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच चौड़ीकरण कार्य तेजी से करें
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
एनएच चौड़ीकरण कार्य तेजी से करें
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल ने एनएच चौड़ीकरण के कार्य को लेकर एनएचएआई एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एनएचएआई को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही अतिक्रमण के दायरे में आ रहे चिन्हित लोगों को मुआवजा देने, जलसंस्थान और दूरसंचार विभाग को क्षतिग्रस्त हुई अपनी लाइनों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तहसील सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने एनएच के जगबुड़ा पुल से ककरालीगेट तक के हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे मकानों और दुकानों का पुन: सर्वे कर चिन्हित लोगों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करें।
विज्ञापन
इसके अलावा जलसंस्थान को जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को दुरुस्त करने एवं जरूरी स्थानों पर सड़क किनारे हैंडपंप लगाने को कहा है। निर्माण कार्य से आए दिन बाधित हो रही संचार सेवा को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए दूरसंचार विभाग को लाइन में आ रही खराबी की तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में एनएचएआई के प्रबंधक तकनीकी प्रेमसागर पांडेय, महाप्रबंधक आरबी सिंह, कोतवाल वीसी शर्मा, एई जलसंस्थान बलवीर सिंह, बीएसएनएल के तकनीकी सहायक दीपक कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट, उप प्रभागीय वनाधिकारी जगदीश चंद्र आदि मौजूद थे।