फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH remained closed for half an hour due to debris falling near Tilaun

तिलौन के पास मलबा गिरने से आधे घंटे बंद रहा एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
NH remained closed for half an hour due to debris falling near Tilaun
चंपावत में जिला मुख्यालय के समीप तिलौन के पास एनएच में आया मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। तिलौन के पास बुधवार सुबह 10 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से चंपावत-लोहाघाट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग आधे घंटे के लिए बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। आधे घंटे बाद जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट और जिला मुख्यालय में नौकरी करने वाले कई लोग जाम में फंस गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तिलौन के पास मलबा गिरने की सूचना मिली थी। मलबा हटाने के लिए तत्काल जेसीबी को भेजा गया। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक लगातार हुई बारिश से चट्टानें गीली हो गई और जब तेज धूप आती है तो चट्टानें दरकने लगती हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी को सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed