फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH remained closed between Dhon and Swanla due to debris

मलबा आने से धौन और स्वांला के बीच बंद रहा एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
NH remained closed between Dhon and Swanla due to debris
चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन और स्वांला के बीच आया मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से धौन एवं स्वांला के बीच करीब एक घंटे बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कार्यदायी कंपनी शिवालया के कर्मचारियों ने डोजर और अन्य मशीनों के जरिये मलबा साफ कर वाहनों की आवाजाही सुचारु की। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन एवं स्वांला के बीच बुधवार को करीब 12 बजे मलबा, पत्थर गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब एक बजे राजमार्ग से मलबा साफ किया जा सका। इस दौरान चल्थी चौकी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

पुलिस सहायता नंबरों से जानें राजमार्ग के हाल
चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह के अनुसार जिले में मानसून सत्र के दौरान समय-समय पर मलबा, पत्थर आदि गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो जाता है। इसलिए लोगों को राजमार्ग के जरिये अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पुलिस सहायता नंबर 05965-230607, 9411112984, 18001804178 पर कॉल कर राजमार्ग के खुले या बंद होने के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed