{"_id":"611ff4c38ebc3e7a004ec3ae","slug":"nh-closed-in-champawat-champawat-news-hld4351912181","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पांच घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पांच घंटे बंद
विज्ञापन
एनएच पर अमोड़ी के पास आए मलबे से खस्ताहाल मार्ग। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारी बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को पांच घंटे वाहनों के पहिये थमे रहे। अमोड़ी, स्वांला और धौन में मलबा आने से काफी देर तक आवाजाही ठप रही।
आवागमन ठप रहने से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की तीन (खटोली मल्ली-वैला, अमोड़ी-छतकोट और बाराकोट-कोठेरा) सड़कें भी बंद हैं।
आपदा नियंत्रण विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे मलबा आने से एनएच बाधित हो गया। अमोड़ी के बाद स्वांला और धौन में भी मलबा गिरा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की टीम को बीच-बीच में गिर रहे पत्थरों के कारण मलबा हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
आखिरकार 10:30 बजे बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल हो सका। आवाजाही बंद रहने से 20 से ज्यादा वाहनों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा
टनकपुर 63 मिमी
चंपावत 15 मिमी
पाटी 13 मिमी
लोहाघाट 12 मिमी
पेड़ गिरने से एनएच पर लगा जाम
बनबसा (चंपावत)। तेज वर्षा के दौरान आधी रात को जगबूड़ा पुल के पास एनएच पर बड़ा पेड़ गिर गया। इस कारण वहां घंटों तक जाम लग गया। सूचना मिलने पर टनकपुर से आए दमकलकर्मियों ने पेड़ काटकर हटाया। एनएच पर आवागमन सुचारु हो सका। एसआई दीवान सिंह जलाल समेत लीडिंग फायरमैन कश्मीर सिंह, चालक कृष्ण सिंह, फायरमैन जगमोहन पाल, जगदीश बोरा आदि ने सहयोग दिया।