{"_id":"579cd6034f1c1bfa1421e069","slug":"nh-cast-to-fill-the-soil-became-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर भरान के लिए डाली गई मिट्टी बनीं मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर भरान के लिए डाली गई मिट्टी बनीं मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर भरान के लिए डाली गई मिट्टी बनीं मुसीबत
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे डिवीजन की ओर से एनएच के किनारे पटरी भरान के लिए डाली गई मिट्टी बारिश में लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। मामूली सी बारिश में मिट्टी सड़क पर फैल रही है, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कभी भी कोई वाहन रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।
कीचड़ के कारण पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बन रहा है। एनएच में जिला मुख्यालय के तल्ली मादली, मल्ली मादली के समीप हाल खराब बने हुए हैं। लोगों ने एनएच से पटरी में मिट्टी के स्थान पर पत्थरों का भरान करने की मांग उठाई है।